CG News : 200 रुपए से कम पेट्रोल देने से भड़का विवाद, पंप संचालक और ग्राहक में जमकर मारपीट

जगदलपुर : पेट्रोल पंप में नियम विरुद्ध तरीके से तय की गई लिमिट से नाराज कुछ लोगों ने मैनेजर की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल प्रति व्यक्ति को देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने नियम तय कर रखा है और इसी के चलते बाइक को ₹200 और चारपहिया वाहन को हजार रुपए का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।
महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग
शनिवार सुबह जगदलपुर के एयरपोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप मैनेजर का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पेट्रोल भरने आए युवक अतिरिक्त पेट्रोल की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय करनी थी, जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने पेट्रोल देने से इनकार किया तो इस पर बहस हुई और इसके बाद बाइक सवार युवक के साथियों ने मैनेजर की पिटाई कर दी।
NHM कर्मचारी को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति पर लगाई रोक, बिना सुनवाई कार्रवाई पर सवाल
इस पिटाई से नाराज पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर एकत्र होकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।






