Petrol-Diesel Rate:पेट्रोल डीजल के रेट में हुई आज बड़ी कमी,जानिए छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में पेट्रोल डीजल का रेट

ग्‍लोबल मार्केट में कुछ समय से कच्‍चे तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. ब्रेंट क्रूड कई दिनों से 75 डॉलर के नीचे ही चल रहा है. इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज NCR के कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल आज सुबह 23 पैसे गिरकर 96.53 रुपये हो गया, जबकि डीजल 22 पैसे टूटकर 89.71 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर हो गया है. गुरुग्राम में आज पेट्रोल की कीमत 9 पैसे बढ़ी और 97.10 रुपये लीटर हो गई, जबकि डीजल 15 पैसे चढ़कर 89.88 रुपये लीटर पहुंच गया है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में खास उछाल नहीं दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 74.28 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज बढ़त के साथ 70.20 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

– नोएडा में पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Also Read:Petrol Diesel Prices:मध्यप्रदेश में महंगा तो छत्तीसगढ़ में आज सस्ता हुआ पेट्रोल,देखिए पेट्रोल डीजल का ताजा रेट

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *