Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba Accident News : झपकी आने पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, माजदा में सवार 6 लोग घायल

Korba News :  जिले में सुतर्रा के पास सड़क हादसे में एक धुमाल पार्टी का माजदा वाहन पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। धुमाल वाले अंबिकापुर में एक शादी समारोह में शहनाई बजाने जा रहे थे। घटना सिमगा से अंबिकापुर जाते समय हुई। कटघोरा थाना क्षेत्र का मामला है।

Mahakumbh पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma, त्रिवेणी संगम में स्नान कर की सर्वकल्याण की कामना…

जानकारी के मुताबिक, माजदा मेटाडोर में करीब 12 लोग सवार थे, शुक्रवार सुबह सुतर्रा के पास चालक आनंद राम को झपकी आ जाने से उसने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और माजदा सड़क किनारे पलट गई। चालक केबिन में फंस गया था उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं है।

India’s Got Latent विवाद.. रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और राखी सावंत को किया गया तलब

Korba Accident News : झपकी आने पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, माजदा में सवार 6 लोग घायल

हादसे के समय ट्राली में बैठे धुमाल पार्टी के सभी लोग गहरी नींद में थे। वाहन के पलटते ही सभी की नींद टूट गई। सभी ने मिलकर चालक को बाहर निकाला। पंकज कुमार, देवदास समेत 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button