Chhattisgarhछत्तीसगढ

118 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी, चुनावी ट्रेनिंग से गायब थे

रायगढ़ : रायगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय निर्वाचन के बीच चुनावी कार्यों में लापरवाही के चलते 2 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। दोनों शिक्षकों की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम हेतु मतदान दल में लगाई गई थी। किंतु 10 फरवरी को केआईटी परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों अनुपस्थित रहे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG – महिला प्रत्याशी ने चुनाव में हार मिलने के बाद भी निकाली रैली, जनता का आभार जताया

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार काश्मीर कुजूर, शिक्षक, माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी, विकासखण्ड-खरसिया और अखिल शर्मा, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा, विकास खण्ड-खरसिया की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के मतदान दलों में लगाई गई थी। किंतु 10 फरवरी 2025 को केआईटी रायगढ़ में मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान उक्त दोनों शिक्षक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उक्त कृत्य छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के विपरित होकर छ.ग.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत दंडनीय होने के कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया निर्धारित किया गया है।

118 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी, चुनावी ट्रेनिंग से गायब थे

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही ने बताया कि निर्वाचन संपन्न कराने मतदान दलों का गठन कर उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसकी ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में की गई थी। जिसमें 118 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026