Lovers Suicide : 16 वर्षीय लड़की और 20 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Lovers Suicide : बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी. कभी जिंदगीभर साथ निभाने का सपना देखने वाले प्रेमी जोड़े ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया. चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने एक साथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली. दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं.
CG Accident News : ढलान पर मोड़ बना हादसे की वजह, LPG लोड टैंकर पलटा, चालक घायल
जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर आज सुबह दो शव मिले हैं. घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है. सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है.
Chhattisgarh News : सांसद से किसानों की पीड़ा नहीं देखी गई, अधिकारी को कार्यक्रम में ही लगा दी फटकार
ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग का शव लहूलुहान हालत में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ था. जांच के दौरान शवों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों इसी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे. मृतकों में एक युवक की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है. वहीं दूसरे शव की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है.






