Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG Accident News : ढलान पर मोड़ बना हादसे की वजह, LPG लोड टैंकर पलटा, चालक घायल

सूरजपुर : उत्तर प्रदेश से ओडिशा जा रही एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) लोड ट्रेलर टैंकर चन्दौरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोट आई है. जानकारी के अनुसार, ढलान और मोड़ होने के कारण एलपीजी लोड टैंकर पलट गई.
Chhattisgarh News : सांसद से किसानों की पीड़ा नहीं देखी गई, अधिकारी को कार्यक्रम में ही लगा दी फटकार
हादसे के बाद फायरब्रिगेड और पुलिस की मौजूदगी में पलटे टैंकर की गैस दूसरे टैंकर में रिफिलिंग की जा रही है. गनीमत रही कि भीषण गर्मी में टैंकर पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षात्मक परिवहन पर सवाल खड़े कर दिए है.
Digital Census: डिजिटल जनगणना से बड़ा बदलाव, हर घर को मिलेगा यूनिक लोकेशन कोड, सेवाएं होंगी तेज






