Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Ration Card Update: छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी परेशानी, दो महीने बाद मिलेगा चावल

CG Ration Card Update: राशन कार्ड धारकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक कोई न कोई समस्या से हितग्राही परेशान हो रहे हैं। एक ओर जहां नया राशन कार्ड बनाने के बाद भी हितग्राहियों को दो महीने के बाद खाद्यान्न मिल रहा है, तो वहीं ई-केवायसी कराने के बाद भी हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। राजधानी रायपुर में ऐसे ही कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें नए कार्ड धारक को दो महीने के बाद यानी तीसरे महीने से खाद्यान्न मिल पा रहा इसके बाद भी हितग्राहियों को केवायसी नहीं होने की जानकारी साफ्टवेयर में दिखाई दे रही है, जिसके कारण उन्हें राशन दुकानों से खाली हाथ लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Chhattisgarh News : दुष्कर्म के मामले में बंद कैदी जेल से फरार, आरोपी को रेलवे स्टेशन से किया गया गिरफ्तार

खाद्य विभाग में कई शिकायते

नगर निगम के जोन कार्यालय से लेकर खाद्य विभाग में इस तरह की कई शिकायते पहुंच रही हैं, जिसमें ईकेवायसी कराने के बाद कुछ महीनों तक खाद्यान्न मिलने के बाद अचानक केवायसी नहीं होने का मैसेज बताकर खाद्यान्न मिलना बंद हो जा रहा है। नए कार्ड धारक का समय रहते साफ्टवेयर में उसके कोटे का खाद्यान्न चढ़ाया नहीं जा रहा है, जिससे राशन दुकान की ईपॉस मशीन के साफ्टवेयर में यह शो नहीं करता है। यही वजह है कि नए कार्ड धारक को खाद्यान्न दो महीने के बाद मिल पा रहा है।

ईकेवायसी में दिक्कत, कराने के बाद भी सत्यापन होना नहीं दिखा रहा

वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत अब प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को ई-केवायसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके चलते प्रदेशभर में 2 करोड़ 40 लाख से अधिक सदस्यों ने ईकेवायसी भी करा लिया है. वहीं नए कार्ड के सदस्य भी ईकेवायसी करा रहे हैं। कई सदस्यों को ईकेवायसी कराने के बाद भी राशन मिल नहीं पा रहा है, वहीं कई सदस्य ऐसे भी हैं, जिन्हें केवायसी कराने के कुछ महीने तक खाद्यान्न मिला है, लेकिन फिर अचानक साफ्टवेयर में उनका केवायसी लंबित बता रहा है। इससे उन्हें खाद्यान्न मिलना बंद हो गया है। हालांकि विभाग के अधिकारी इसके पीछे की वजह साफ्टवेयर में तकनीकी समस्या आना बता रहे हैं।

Jorhat Air force Aircraft Crash: असम में वायुसेना का विमान हादसे का शिकार, 5 जवान शहीद, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी

नए कार्ड धारक का साफ्टवेयर में नहीं दिखता आवंटन

राशन दुकानों में जिस माह में हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण होता है, उसके पूर्व महीने में ही खाद्यान्न का आवंटन कर दिया जाता है। इस तरह एक माह पूर्व खाद्यान्न का आवंटन होता है, ताकि अगले माह की एक तारीख से हितग्राहियों को खाद्यान्न मिल सके। इस प्रक्रिया के कारण नए कार्ड धारकों को दो महीने तक खाद्यान्न से वंचित होना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर अगर जून में प्रथम सप्ताह में भी नया राशन कार्ड बनता है, तो उसे चालू माह के अलावा जुलाई में भी खाद्यान्न मिल नहीं पाएगा, जबकि खाद्यान्न का आवंटन माह खत्म होने के लगभग एक सप्ताह पहले किया जाता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026