ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Rain Alert: अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हई. आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. वहीं मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के कई जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूमतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है.

मिस टीन इंडिया 2026 का खिताब महक टंडन ने जीता, ग्लैमरस प्रोडक्शन हाउस के भव्य राष्ट्रीय मंच पर दिखा देशभर की प्रतिभाओं का जलवा

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर तथा मध्य छग रहेगा. दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ही होगी. मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज, कोण्टई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है और यह 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन 23 डिग्री उत्तर में उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है.

दिल्ली में नीट पेपर के आउट होने के बाद नीट छात्रों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में 20 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर अनशन पर बैठे

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह तेज धूप निकली हुई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 जुलाई को आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026