लापता स्कूल कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जांजगीर चांपा : जिले में लापता लिपिक की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है, शव सड़ी गली हालत में मिली है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मुलमुला थाने के नरियरा गांव का मामला। मिली जानकारी के अनुसार, लिपिक 13 अप्रैल को तालाब में नहाने घर से निकला था, तालाब के पास साइकिल और घर से ले गए कपड़े मिले थे।
CG News : निजी क्लीनिक में इलाज बना जानलेवा, इंजेक्शन लगते ही मासूम ने तोड़ा दम
आसपास काफी खोजबीआं के बाद जब लिपिक का कहीं पता नहीं चला तब परिजनों ने मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रामकुमार निर्मलकर की तलाश कर ही रही थी कि आज 26 अप्रैल को उनकी सड़ी गली लाश मिली है। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए है, जिससे मामला हत्या का लगा रहा है।
47 चोरी के मामलों में वांछित शातिर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने लगाया विशेष कैंप
बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार निर्मलकर भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।






