Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Crime News: गली में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में आज सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गली के बीचों-बीच शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

डिलीवरी के दौरान लगा इंजेक्शन बना मौत की वजह? प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की दर्दनाक मौत

बता दें कि मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने गली में युवक का शव पड़ा देखा। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए हैं। आशंका है कि आरोपियों ने इन्हीं भारी पत्थरों से वार कर युवक की हत्या की है।

CG News: DMF घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, रायपुर समेत 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

मामले में पुलिस को शराबखोरी के बाद हुए आपसी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

सिरगिट्टी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026