Chhattisgarhछत्तीसगढ

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा पुरुषोत्तम मास पर विविध आयोजन 

15 दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत जूस एवं फल वितरण

जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य पर पंद्रह दिवस जूस एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के आदेश पर मंच नियमित रूप से जन सेवा के कार्य वृहद स्तर पर पूरे प्रदेश में संचालित करता है। इसी कड़ी में यह जन हित आयोजन भी जांजगीर-नैला नगर में किया जा रहा हैं मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के पुनः अध्यक्ष बनने उपरांत श्रीमती पूनम अग्रवाल द्वारा पुणे जनकल्याणी कार्य करने में अपनी सजकता दिख रही है इसी कड़ी में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व एवं भीषण गर्मी को देखते हुए उनके द्वारा बिना गर्मी का आभास करते हुए लगातार जन सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुरुषोत्तम मास के पावन माह पर 15 दिवस तक लगातार फल एवं जूस का वितरण किया जा रहा है। उनके द्वारा किसी भी प्रकार की गर्मी का आभास ना करते हुए गरीबों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंडा जूस एवं फल का वितरण किया जा रहा है इस संबंध में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के अध्यक्ष पूनम अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शाखा द्वारा मुझे पुनः अध्यक्ष के जवाबदारी प्रदान की गई है जिसे मैं पूर्व की भांति संचालित करने का प्रयास कर रही हूं मैं चाहती हूं कि पिछले वर्ष जिस प्रकार का कार्य संचालित हुआ इस प्रकार कार्य इस वर्ष भी करू मैंने जो अध्यक्ष का दायित्व संभाला है और मुझे पुनः अध्यक्ष बनने का दायित्व संगठन के सहयोग से मिला है मैं उसका भली भांति संपादन करूं और हर विशेष वर्ग को सहयोग करू मेरे द्वारा अध्यक्ष बने उपरांत लगातार तीन निर्धन कन्याओं का कन्यादान किया गया है इसी के साथ-साथ पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर लगातार भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को जल जूस एवं फल का वितरण किया जा रहा है इन सभी कार्यों की प्रेरणा मेरे को मेरी कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया से मिलती है उनके व प्रशांत गांधी जी के मार्गदर्शन पर मैं कार्यक्रम का संचालन कर रही हूं उक्त सभी कार्यक्रम में प्रांतीय निर्देशिका श्रीमती सुनीता मोदी प्रदेश सयोजक नारी चेतना श्रीमती शिखा अग्रवाल अमृत धारा सहसंयोजक श्रीमती कल्याणी भोपाल पुरिया एवं मेरी टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसके लिए मैं हृदय से सभी की आभारी हूं।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026