छत्तीसगढ

*मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कर 28 सितंबर को सक्ती में …*.

*जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने किया अपील*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्तीः-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा 28 सितंबर को , भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा भारी दबाव में लिए गए निर्णय एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर द्वारा नामों को जोड़ना,घटाना तथा आईटी प्रणाली को दिल्ली में केन्द्रीकृत कर अन्य दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार करते हुए एकतरफा फैसला लिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
यह खुलासा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के रूख को स्पष्ट करता है , जिन्होंने वोट चोरी के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मनमानी करते हुये लगातार संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी कार्य किया जा रहा है। इसके विरोध में पैदल मार्च कर मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा तथा इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति जी से उन्हें बर्खास्त करने संबंधी ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, विधायक गण, पूर्व विधायक गण , ब्लाक/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, समस्त पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण , पंचायत एवं बूथ अध्यक्षगण, नगरीय निकाय एवं पंचायत पदाधिकारी गण , किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति मोर्चा, असंगठित मजदूर कांग्रेस,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल , छात्र संगठन , अल्पसंख्यक एवं समस्त अनुषांगिक संगठन, कांग्रेस जन सहित गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में कल 28 सितंबर को शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026