CG Rape Case: परिवार के साथ जन्मदिन मनाने गई 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: जशपुर पुलिस ने 16 साल के एक नाबालिग किशोर को 9 वर्ष की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपों में अभिरक्षा में लेकर काल परिसीमा अवधि पर बाल संप्रेषण गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां पारिवारिक रिश्तेदारी में आने वाला आरोपी किशोर भी आया हुआ था। आरोपी ने वहीं वारदात को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को जिले के करडेगा चौकी, थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक गांव के निवासी पीड़ित बालिका के पिता, माता ने चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, घटना दिनांक 15 मार्च को वे अपनी 9 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी गांव के एक रिश्तेदार के यहां बर्थ डे पार्टी में आए हुए थे।
उस पार्टी में आरोपी 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक भी, जो कि प्रार्थियों का ही रिश्तेदार है वह भी आया हुआ था। रात्रि करीबन 9:00 बजे के आसपास केक खाने के पश्चात उसकी बेटी, पेशाब करने अकेली घर के बाहर गई हुई थी। कुछ देर के पश्चात घर वापस आई, तो प्रार्थियों ने पाया कि, उसकी 9 साल की बेटी रो रही है और उसके शरीर व कपड़ों में सूखे पत्ते चिपके हुए थे। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि जब वह पेशाब कर रही थी, उसी दौरान आरोपी विधि से संघर्षरत बालक अचानक पहुंचा और उसे पकड़कर खेत की ओर ले गया और पेड़ के नीचे उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। चूंकि मामला गांव व रिश्तेदारी का था अत: गांव वालों से परामर्श लेकर, दिनांक 15 अप्रैल को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया।
CG News : गांव में शादी के दौरान बवाल, बारातियों पर हमला कर कई लोगों को किया घायल
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर नाबलिग आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे अभिरक्षा में लेकर काल परिसीमा अवधि पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।






