ChhattisgarhJanjgir Champa

ठेका कर्मचारी ने प्लांट के अंदर लगाई फांसी, रात को ड्यूटी पर आया, मगर सुबह नहीं निकला बाहर, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा जिले के पावर प्लांट में एक ठेका कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह रात ड्यूटी में आया था। मगर घर जाने के समय निकला ही नहीं। जिसके बाद साथी कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। तब उसका शव मिला है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

नरियरा में स्थित KSK पावर प्लांट मूल रूप से चोरिया गांव का रहने वाला धनेश्वर साहू(35) ठेका कंपनी के अंदर ऑपरेटर का काम करता था। वो अपने बच्चों और पत्नी के साथ किराए के मकान में अकलतरा के जवाहर पारा में रह रहा था। रोज की तरह वह शनिवार रात को भी ड्यूटी पर आया था।

बताया गया कि रविवार सुबह जब रात्री ड्यूटी के बाद कर्मचारी सुबह वापस घर जाने लगे। तब धनेश्वर बाहर नहीं आया था। चूंकि धनेश्वर भी बस से घर जाया करता था। इसलिए उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद उसका शव प्लांट के अंदर मिला है। कहा जा रहा है कि धनेश्वर ने सुबह 5 बजे के आस-पास फांसी लगाई है, क्योंकि इसके पहले 4 बजे उसे काम करते देखा गया था।

घटना के बाद इसकी जानकारी प्रबंधन को दी गई थी। साथ ही पुलिस और पुलिस और परिजनों को भी बताया गया था। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि युवक ने फांसी क्यों लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PRITI SINGH

Editor and Author with 5 Years Experience in INN24 News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button