छत्तीसगढ

*छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित*

जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर प्रदेश संघ की बैठक

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

वीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायपुर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 सितंबर को विमतारा, रायपुर में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एक साझा मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, अधिकारों, दायित्वों एवं जनपद पंचायतों के संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा करना तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करना रहा।

बैठक में जनपद पंचायतों के कार्यों में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की भूमिका एवं अधिकारों, पंचायतों के बेहतर संचालन तथा शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, जनपद पंचायतों से जुड़े विषयों को सामूहिक रूप से शासन के समक्ष रखने और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्री वीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष तथा श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती शारदा सनत देवांगन, श्रीमती ममता राजीव सिंह, श्री प्रकाश चंद्र जाखड़, श्री मोहित पटेल, श्रीमती हुलसी चंद्राकर, श्रीमती इंद्रानी साहू, श्री संजू गोपाल साहू, श्री मंगलूराम नुरेटी, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, श्री जितेंद्र साहू एवं श्री अरविंद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं श्री कवि शरण वर्मा को संरक्षक बनाया गया। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में श्री कीर्ति नायक, श्री अनिल सिंह, श्री तरुण कुमार पांडे, श्री मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्री गोपाल शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा श्री अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा श्री सीताराम चंद्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू सहित पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रदेश के जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से रखना है। साथ ही, पंचायत व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में संगठन कार्य करेगा।

बैठक के अंत में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026