ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorba

कोरबा –  प्राचार्य पर मनमानी का आरोप,8 दिन में मानदेय शिक्षक की कर दी छुट्टी

कोरबा –  प्राचार्य पर मनमानी का आरोप,8 दिन में मानदेय शिक्षक की कर दी छुट्टी

Kb automobile kusmunda

 

 

कोरबा जिले के विकास खंड पाली अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल आमगांव में मानदेय शिक्षक के पद पर इन्द्रजीत सिंह कंवर निवासी खराबहार की नियुक्ति 1 जुलाई को हुई, इंद्रजीत का पेपर सत्यापन 30 जून को चयन समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और स्कूल के प्राचार्य एल.के डहरिया, एवं स्कूल स्टॉप की उपस्थिति में इंद्रजीत का चयन हुआ, 1 जुलाई से इंद्रजीत स्कूल पहुंच कक्षा 9 वीं, 10वीं के बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया अचानक से स्कूल के प्राचार्य एल.के डहरिया, ने इंद्रजीत जब 8 जुलाई को स्कूल पहुंचा तो प्राचार्य बोले के तुम आज के बाद स्कूल मत आना तुम्हारी जगह अन्य को पदस्थ कर दिया गया है, वही इंद्रजीत का कहना है कि जब मेरी नियुक्ति चयन समिति द्वारा की मेरा परसेंटेज बस को देख कर कर दिया गया है तो आप मुझे अचानक से बिना कुछ सूचना दिए कैसे हटा रहे हैं तो प्राच्य बोले कि जिसको मन करे उसको नियुक्त कर सकता हूं, कहकर मुझे स्कूल आने से मना कर दिए, प्राचार्य के इस बर्ताव से इंद्रजीत मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की बात कर रहा है। जब पत्रकार साथी फोन से प्राचार्य एल.के डहरिया से संपर्क किये तो उनका कहना है कि उक्त शिकाक पूर्व में यहां पढ़ा चुकी है इसलिए उसे दोबारा नियुक्त किया गया है, जबकि उक्त शिक्षक का अंक इंद्रजीत के अंक से बहुत कम है। वहीं इंद्रजीत ने बताया कि मानदेय शिक्षक बनने के पूर्व वह निजी कंपनी में काम करता था, मानदेय शिक्षक में चयन होने पर वह उस काम को छोड़ कर मानदेय शिक्षक बन बहुत खुश था लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी खुशी बस चार दिन की थी, प्राचार्य द्वारा इंद्रजीत को हटा देने से उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अब उसके हाथ से निजी कंपनी का काम था वह भी चला गया और बिना सूचना दिए प्राचार्य अपने परिचित को पुनः स्कूल में पदस्थ कर लिए।

   इंद्रजीत ने प्राचार्य के खिलाफ मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, व जिलाधीश को पत्र लिखकर न्याय की मांगकर कर रहा है।

पंकज ध्रुवा (अध्यक्ष जनभागीदारी शिक्षा समिति)

हमारे समिति द्वारा इंद्रजीत सिंह कंवर खराबहार का चयन किया उसके अच्छे अंक को देखकर किया गया था, उसका सभी विषयों में अच्छा अंक है, जिस दिन चयन हुआ स्कूल के प्राचार्य श्री डहरिया जी भी थे सभी की सहमति से इंद्रजीत का हिंदी विषय के लिए मानदेय शिक्षक के रूप में चयनित हुआ, इंद्रजीत कुछ दिन बच्चों को पढ़ाया बच्चे उसके पढ़ाई से काफी खुश थे, फिर अचानक से प्राचार्य श्री डहरिया 7 जुलाई को हमारे समिति को बिना सूचना दिए इंद्रजीत को हटाकर नेहा कुर्रे को मानदेय शिक्षक के रूप में चयन कर लिए, जिसका विरोध हमारे समिति द्वारा किया गया, लेकिन श्री डहरिया जिलाशिक्षा अधिकारी को फोन में अन्य शिक्षक को रखने की बात कह रहे हैं, हम चाहते हैं कि हमारे स्कूल में इंद्रजीत ही मानदेय शिक्षक रहे, हमारी समिति इंद्रजीत का चयन किया है न कि अन्य का ।

 

के. गोभिल (बीईओ पाली) ने बताया कि

हमें जानकारी मिली है कि आमगांव के स्कूल में इंद्रजीत सिंह कंवर का चयन मानदेय शिक्षक के रूप में हुई है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026