ChhattisgarhKorba

कोरबा के बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत,भारतमाला रोड में हुआ दर्दनाक हादसा

सतपाल सिंह

Jas

कोरबा के बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत,भारतमाला रोड में हुआ दर्दनाक हादसा

Home Loan @ 7.45%
कार की ठोकर के बाद सड़क पर मृत मवेशी 

कोरबा जिले उरगा गुमिया के पास भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीते शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती, दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर (26) के रूप में हुई है। वह आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और मूल रूप से सक्ती के पासिद (सुआ डेरा) के रहने वाले थे, जो पिछले कई सालों से कोरबा में रह रहे थे। वे किसी परिचित को देखने रायपुर स्थित हॉस्पिटल जा रहे थे। भारतमाला मार्ग पर अचानक एक मवेशी सामने आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मवेशी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग पर अक्सर मवेशी घूमते रहते हैं और सड़क पार करते हैं, जिसके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता देने कोरबा से अधिकांश वाहन चालक शॉर्टकट के चक्कर में निर्माणाधीन भारत माला सड़क का उपयोग कर रहे है,जो कि अभी पूरा नहीं हुआ है, जिस वजह से यहां निर्माण एजेंसी की देख रेख शुरू नहीं हो पाई है। कई स्थानों पर सड़क में मवेशी बैठे रहते है। तो कई स्थानों वाहन एक ही साइड से आना जाना कर रहे हैं। जिससे आए दिन इन मार्ग में हादसे हो रहे हैं। हम तो यही कहेंगे कि जब तक इस मार्ग को नियमतः शुरू नहीं किया जाता तब तक इस मार्ग से आवाजाही ना करें।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026