Chhattisgarh

कोरबा के पाम मॉल गेम जोन में सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़: टूटी सीलिंग और लटकते बिजली के तारों के बीच खेल रहे मासूम, बड़े हादसे की आशंका

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

कोरबा के पाम मॉल गेम जोन में सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़: टूटी सीलिंग और लटकते बिजली के तारों के बीच खेल रहे मासूम, बड़े हादसे की आशंका

Jas

कोरबा । शहर के टीपी नगर स्थित पाम मॉल के गेम जोन में बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मनोरंजन के लिए बनाए गए इस जोन की छत (सीलिंग) कई जगहों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि टूटी हुई सीलिंग से बिजली के नंगे और खुले तार लटक रहे हैं, और ठीक उन्हीं के नीचे नन्हे बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं। इस लापरवाही के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

पालकों की शिकायतों को किया जा रहा अनदेखा

मॉल में अपने बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावकों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। पालकों का कहना है कि उन्होंने गेम जोन के संचालक और प्रबंधन से इस खतरनाक स्थिति की कई बार मौखिक शिकायत की है। इसके बावजूद न तो टूटी सीलिंग की मरम्मत कराई गई है और न ही लटकते तारों को सुरक्षित किया गया है। प्रबंधन की यह अनदेखी बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है।

मोटी फीस के बाद भी सुरक्षा नदारद

पाम मॉल शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां छुट्टियों और शाम के समय बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचते हैं। गेम जोन में प्रवेश और खेलों के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन बुनियादी सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। खबर के माध्यम से हम गेम जोन संचालकों से अपील की जाती है कि गेम जोन की जब तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती और बिजली के तारों व सीलिंग की मरम्मत नहीं की जाती, तब तक इसके संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026