Entertainment

जब पूजा बेदी की बिकिनी की हुई थी नीलामी, खरीदने वाले ने किया था ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान

मनोरंजन। फिल्मी सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी से जुड़ा एक ऐसा मामला भी है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एक समय पूजा बेदी की बिकिनी की नीलामी हुई थी। इसे एक शख्स ने 1500 रुपये में खरीदा था। लेकिन इस खरीदारी के बाद उस व्यक्ति ने ऐसी हरकतें शुरू कर दी थीं, जिनसे पूजा बेदी काफी परेशान हो गई थीं। इस पूरे किस्से का खुलासा खुद पूजा ने एक टीवी शो में किया था।

कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम

1500 रुपये में नीलाम हुई थी बिकिनी

यह मामला साल 1993 का है। उस समय पूजा बेदी फिल्म ‘लुटेरे’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने बिकिनी पहनी थी, जो काफी चर्चा में रही थी। इसी बिकिनी की बाद में नीलामी भी हुई थी।

मई 1993 में मुंबई के क्रॉसवर्ड में ‘फॉरएवर यॉर्स’ नाम से एक खास नीलामी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें फिल्मी सितारों के इस्तेमाल किए हुए कपड़ों और दूसरी चीजों की बोली लगाई गई थी। कार्यक्रम की मेजबानी अर्चना पूरन सिंह ने की थी। इसी दौरान एक शख्स ने पूजा बेदी की बिकिनी के लिए 1500 रुपये की बोली लगाई और उसे खरीद लिया।

पूजा बेदी के पीछे पड़ गया था खरीददार

पूजा बेदी ने बताया था कि बिकिनी खरीदने वाला शख्स उनका पीछा करने लगा था। वह लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। उसने अपने पसंदीदा परफ्यूम ‘अनाइस-अनाइस’ के नाम पर अपना नाम भी रख लिया था।

वह व्यक्ति पूजा को बार-बार फोन करता था और खून से लिखे खत भी भेजता था। उसकी इन हरकतों से पूजा काफी परेशान हो गई थीं।

बिकिनी लेकर एक्ट्रेस के घर पहुंच गया था शख्स

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तब हुई, जब वह शख्स नीलामी में खरीदी हुई बिकिनी लेकर पूजा बेदी के घर पहुंच गया। पूजा ने उसे बैठाकर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं।

पूजा के मुताबिक, यह सिलसिला उनकी शादी होने तक चलता रहा। बता दें कि पूजा बेदी ने 6 मई 1994 को फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। दोनों ने करीब साढ़े तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवाह किया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, अलाया फर्नीचरवाला और ओमर फर्नीचरवाला। हालांकि, शादी के करीब 12 साल बाद दोनों अलग हो गए।

CG में चोरों का अनोखा कारनामा, लग्जरी कार में आए और 5 बकरे-बकरियां लेकर हुए फरार

कैसी रही पूजा बेदी की फिल्मी जिंदगी?

पूजा बेदी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्मों में ‘कॉमेडी कपल’ शामिल है, जिसमें उन्होंने मां की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म की कहानी गुरुग्राम में रहने वाले एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों साथ रहते हैं, लेकिन एक झूठ सामने आने के बाद उनके रिश्ते में मुश्किलें आने लगती हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026