ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL
कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा,मिट्टी अनलोड करते वक्त पलटा डंफर,चालक की मौत
सतपाल सिंह
कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा,मिट्टी अनलोड करते वक्त पलटा डंफर,चालक की मौत

कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा खदान में एक के बाद एक हादसे हो रहे है,एक ओर जहां बीते दिन ट्रेलर की चपेट में आने से एक ड्राइवर की मौत हो गई वहीं बीते रात खदान में डंफर पलटने से एक विभागीय कर्मी की मौत की खबर है। ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के अनुसार SECL कर्मी सत्य नारायण बीते शनिवार की रात तकरीबन एक बजे कुसमुंडा खदान के खोडरी फेस में 60 टन डंफर से मिट्टी अनलोड कर रहे थे,इस दौरान डम्फर पीछे की ओर फिसल गई और लगभग 150 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में सूचना पर एंबुलेश मौके पर पहुंची,लेकिन चालक ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल इस हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे है। आगे खबर अपडेट की जायेगी।






