Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG NEWS : दिल दहला देने वाला हादसा… एक ही घर से उठीं 4 अर्थियां, मातम में डूबा पूरा गांव

भिलाई : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर में 29 मई शुक्रवार रात अर्टिगा कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक परिवार के 4 लोग शामिल थे। मृतकों के शव 5 दिन बाद मंगलवार दोपहर को 4 एंबुलेंस में रायपुर से दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, पत्नी प्राची और 2 बेटों दर्श और अक्षद के साथ बेंगलुरु में रहते थे, वहीं जॉब कर रहे थे।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

CG हादसा: दो तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, चालक जिंदा जला

परिवार बच्चों के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद घूमने निकला था। अरविंद चंद्राकर के पिता श्यामलाल चंद्राकर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से रिटायर कर्मचारी हैं। अरविंद ने अपनी पढ़ाई भिलाई में पूरी की थी। अरविंद पिछले करीब 20 सालों से सिस्को आईटी कंपनी में काम कर रहे थे। अरविंद 2 भाइयों में बड़े थे। वे 1 मई को अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने गृह ग्राम कुथरेल आए थे। यहां उन्होंने लगभग 15 दिन घरवालों के साथ बिताए और फिर बेंगलुरु लौटे थे। परिजनों ने बताया कि बच्चों को अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। प्रतियोगिता के लिए बेंगलुरु से करीब 50 बच्चे ट्रेन के माध्यम से आगरा पहुंचे और वहां से बस से हिमाचल प्रदेश के डलहौजी गए।

कॉलेज के आलीशान कमरे में मिला नोटों से भरा सूटकेस, 100-500 की गड्डियां दीमक ने चट कर दीं

प्रतियोगिता खत्म होने के बाद अरविंद अपने परिवार और मित्र पी.जी. कार्तिघायन के परिवार के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फबारी देखने निकल पड़े। जानकारी के अनुसार 29 मई को दोनों परिवार सुबह करीब 5 बजे डलहौजी से रवाना हुए थे। उन्होंने एक टैक्सी बुक की थी और साच पास क्षेत्र की ओर घूमने निकले थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे चंबा जिले के चुराह उपमंडल के कालावन क्षेत्र के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते कार सड़क से फिसलकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गहरी खाई में गिरने के कारण किसी भी यात्री को बचने का मौका नहीं मिला।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026