Chhattisgarh

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का प्रदर्शन, काम बंद कलमबंद हड़ताल

 

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

जगदलपुर । सरगुजा जिला के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद ने अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है। घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार से कामबंद-कलमबंद आंदोलन शुरू कर दिया है।

इसके तहत प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहते हुए अपने कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।इस आंदोलन में बस्तर जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश लेकर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रदर्शन कर रहे हैं ।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद से प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी है। संगठन ने मामले में विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

आंदोलन के विषय में जानकारी देते हुए जगदलपुर तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ जो मारपीट की घटना हुई उसके विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर काम बंद – कलमबंद प्रदर्शन किया जा रहा है और नायब तहसीलदार के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वहीं बकावंड तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े ने कहा कि वह नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में न्याय की मांग और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह नायब तहसीलदार तुषार मानिकपूरी के साथ खड़े हैं।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026