कलेक्टर ने चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम मशीन वीवीपैट के प्रचार वाहन को दी हरी झंडी..आम लोगों को ईवीएम मशीन इस्तेमाल की दी जाएगी जानकारी

 

Home Loan @ 7.45%

जगदलपुर  inn24.कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार हेतु 3 मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी सभी मतदान केन्द्र, हाट बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी मतदान केन्द्र को समाहित करते हुए जिले के तीन विधानसभा के लिए मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन में अलग-अलग प्रभारी एवं प्रशिक्षक को दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  विजय के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है।

इस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। सभी मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।इस अवसर कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने डेमो वोट देकर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सेल्फ़ी जोन में सेल्फ़ी भी लिया।

गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है। वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बाक्स में कटकर गिरती है। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी  डी पी साहू, अपर कलेक्टर  हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  हितेश बघेल, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, जनपद सीईओ गौतम पाटिल, सुब्रत प्रधान सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *