Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कोरबा में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय भव्या जोशी का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

सिंधी समाज के लिए गौरव का ऐतिहासिक अवसर

पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की द्विशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया है। सिंधी समाज की इस महान आध्यात्मिक विभूति के सम्मान में सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसे देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी समाज के लोगों के लिए गर्व और गौरव का क्षण माना जा रहा है।

स्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्रह करने के शौकीन लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकेंगे।

सिक्के पर अंकित है माता हासी देवी की छवि

भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि अंकित की गई है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस पहल का उद्देश्य माता हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान माता हासी देवी के योगदान और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

समारोह में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी यह स्मारक सिक्का उनके आध्यात्मिक योगदान और विरासत को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026