Chhattisgarh

आंधी की तरह चल रहा प्रदेश में “आप” की सदस्यता महाअभियान.. नरेन्द्र भवानी .. नरेन्द्र भवानी ने बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमला, ‘धोखे की सरकार’ ने अबतक प्रदेशवासियों को बनाया मूर्ख

 

रविन्द्र दास

आम आदमी पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी ने जारी विज्ञप्ति मे कहा है की छत्तीसगढ़ बस्तर में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ बस्तर की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक यहां तक की गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आलम यह है कि आज प्रदेश का सभी वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए आतुर है। हम बहुत जल्द अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा और विश्वास जता रहे हैं।

वही आम आदमी पार्टी के नरेन्द्र भवानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ के बस्तर में आंधी की तरह चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के युवा कांग्रेस-बीजेपी का साथ छोड़कर “आप” के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ”आप” के पदाधिकारी लगातार नए जुड़ने वाले सदस्यों को दिल्ली और पंजाब की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के काम को गिना रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब की सरकार लगातार विकास के नए-नए आयाम गढ़ रही है।

“आप” बस्तर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भवानी ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। छत्तीसगढ़ बस्तर की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

नरेन्द्र भवानी ने कहा कि अबतक की सरकारों ने सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा किया। उनके साथ धोखा किया, उन्हें बरगलाकर उन्हें अपनी गंदी राजनीति का शिकार बनाया। अबतक प्रदेश में ‘धोखे की सरकार’ रही, लेकिन अब प्रदेश की जनता सब समझ गई है। उन्होंने कहा कि ‘धोखे की सरकार’ का अब प्रदेश से खत्मा होगा और भारी बहुमत के साथ 2023 में “आप”की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार समेत मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान में अपार जन समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *