Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather: मानसून की विदाई के साथ मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके चलते मौसम अब शुष्क बना हुआ है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ट्रांसफर पॉलिसी को ठेंगा: छत्तीसगढ़ पुलिस में नियमों पर भारी ‘कुर्सी प्रेम’, 4 SP बदले पर यातायात के ‘अचल’ ASI टस से मस नहीं

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इन इलाकों से भी मानसून की होगी विदाई

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

मानसून की वापसी के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिन में गर्मी और रात के समय बढ़ती ठंडक का असर देखने को मिल सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026