Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार का इनाम

रायपुर : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कार्यालय पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी कराने या उसके संबंध में सटीक और विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वह अपना स्थान बदल देता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर नजर रख रही हैं और लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

बिलासपुर में गरबा और डांडिया के साथ बॉलीवुड-भोजपुरी सिनेमा के सितारों का लगेगा तड़का

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी

मामले के अनुसार, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी और रंगदारी मांगने के इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को शोएब ढेबर की संलिप्तता की जानकारी मिली। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कई स्तरों पर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को विभाग की गतिविधियों और कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल जाती थी। इसी वजह से वह पुलिस की गिरफ्त में आने से बचता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा।

सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम

मध्य क्षेत्र रायपुर के पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत शोएब ढेबर पर इनाम घोषित किया है। आदेश के अनुसार, आरोपी का पता बताने, उसकी गिरफ्तारी कराने या उसके संबंध में कोई ठोस और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इनाम दिए जाने से संबंधित अंतिम निर्णय मध्य क्षेत्र रायपुर के पुलिस उपायुक्त द्वारा लिया जाएगा।

गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में दो सिपाही लाइन अटैच

इस मामले में पुलिस ने विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात दो पुलिसकर्मियों शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को लाइन अटैच किया गया है। दोनों पर मामले से जुड़ी गोपनीय और विभागीय जानकारी आरोपी तक पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

कोरबा: कोसाबाड़ी के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ शिकायतों पर प्रशासन सख्त, आज होगी तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026