ChhattisgarhKorbaNATIONAL

ब्रेकिंग कोरबा – जिले में 24 घंटे में तीसरा बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

सतपाल सिंह

Jas

ब्रेकिंग कोरबा – जिले में 24 घंटे में तीसरा बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत..

कोरबा जिले में महज 24 घंटे में सड़क हादसों की एक एक कर तीन बड़ी घटनाएं घटित हो गई। बीते सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे केरा कछार की पंचायत सचिव मधु लता रात्रे की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई,उसके बाद सोमवार की शाम ही बांकी मोंगरा क्षेत्र के दो नंबर मुख्य मार्ग में ट्रेलर ने चार लोगों को कुचल दिया,जिसमें दो रोहिणा गांव के दो लोगों की मौत हो गई। अभी इन घटनाओं की खबर चल ही रही कि आज मंगलवार की दोपहर कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मोड़ में फिर भारी वाहन का रफ्तार देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त और भयावह थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दिलदहला देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश है।

 ओवरटेक या अंधाधुंध रफ्तार? प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपनी मोटरसाइकिल से कटघोरा-कसनिया मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह कसनिया मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से गुजर रहे एक भारी-भरकम ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

संभावना जताई जा रही है कि हादसा ओवरटेक करने की कोशिश पर रफ्तार धीमी न करने की वजह से हुआ। ट्रेलर की जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर गिरा और भारी वाहन का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने या अस्पताल ले जाने तक का मौका नहीं मिला और उसकी तत्काल मौत हो गई।

 मौके पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिल दहला देने वाले इस हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उग्र होती भीड़ को शांत कराया और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, हालांकि मृतक वार्डफनगर का बताया का रहा है।

कोरबा जिले की सड़के मौत का मार्ग बनते जा रहे हैं।

कटघोरा-कसनिया मार्ग पर हुआ यह हादसा कोई पहला मामला नहीं है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी वाहनों की बेधड़क आवाजाही, ओवरस्पीडिंग और बदहाल सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन और मोड़ों पर भारी वाहनों की अंधाधुंध रफ्तार आए दिन लोगों की जिंदगी निगल रही है।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच जारी:

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और आरोपी ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात/आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026