कोरबा: कोसाबाड़ी के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ शिकायतों पर प्रशासन सख्त, आज होगी तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच

कोरबा : कोसाबाड़ी स्थित प्रतिष्ठित निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग सख्त रुख में नजर आ रहा है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। यह जांच टीम 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे स्कूल परिसर पहुंचकर बिंदुवार जांच करेगी।
5G फोन में 5G बंद करने से कितनी बचेगी बैटरी? 4G पर स्विच करने से मिलेगा कितना फायदा, जानें
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नागरिक रजनीश मिश्रा एवं 4 अन्य लोगों ने 29 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के समक्ष स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पथरीपारा निवासी जितेन्द्र कुमार साहू ने इस मामले को लेकर सीधे कलेक्टर कोरबा से गुहार लगाई थी।
मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेशानुसार एक संयुक्त जांच दल नियुक्त किया गया है। इस टीम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी BEO कोरबा, सेजेस कुसमुण्डा के प्राचार्य और शासकीय हाईस्कूल दादरखुर्द के प्राचार्य शामिल हैं।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा स्कूल प्राचार्य को जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 6 अक्टूबर को होने वाली इस जांच के दौरान स्कूल के समस्त पदस्थ स्टाफ का उपस्थित रहना अनिवार्य है, ताकि सभी के बयान दर्ज किए जा सकें। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को शिकायत से संबंधित सभी मूल दस्तावेज जांच दल के समक्ष भौतिक रूप से अवलोकन हेतु प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान
जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं रजनीश मिश्रा, जगदीश प्रधान, राजेश मिश्रा, अखिलेश मणी तिवारी और जितेन्द्र कुमार साहू को भी उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया गया है।





