internationalWorld

हर महीने 25 हजार लोगों की मौत! यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब इसे खत्म होना चाहिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चिंता जताते हुए इसे जल्द खत्म करने की अपील की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए युद्ध से हो रहे नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस जंग में हर महीने करीब 25 हजार लोगों की जान जा रही है, जिनमें अधिकतर सैनिक शामिल हैं।

अपने नाम की SIM किसी और को बेची या किराये पर दी तो होगी जेल! 50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

रूस की डीजल इंडस्ट्री को लेकर ट्रंप का दावा

ट्रंप ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कारण अपनी डीजल ऑयल इंडस्ट्री पर नियंत्रण खो दिया है। उनके मुताबिक, रूस की बड़ी संख्या में डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है, जिसके चलते कई रिफाइनरियां फिलहाल काम नहीं कर रही हैं।

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को बेकार और कभी खत्म नहीं होने वाला युद्ध बताया। उन्होंने कहा कि हर महीने हजारों लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। ट्रंप ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए युद्ध को समाप्त करने की जरूरत बताई।

Donald Trump

रूस पर यूक्रेन का 1,000 से ज्यादा ड्रोन से हमला

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच हमले लगातार जारी हैं। रविवार को यूक्रेन ने रूस पर बड़े ड्रोन हमले किए। रिपोर्ट के मुताबिक, रातभर रूस में 1,000 से अधिक ड्रोन भेजे गए, जबकि राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

मॉस्को के आसपास हुए हमलों में दो लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। इसे रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमले के दौरान विभिन्न प्रकार की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इनमें यूक्रेन में निर्मित फ्लेमिंगो और पेलिकन मिसाइलें भी शामिल थीं। जेलेंस्की के अनुसार, तेल और लॉजिस्टिक सुविधाओं को निशाना बनाने का उद्देश्य रूस की युद्ध क्षमता और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाना था।

CG Coal Levy Case: कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा पर ट्रंप से मुलाकात

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आगामी अमेरिका यात्रा को लेकर भी तैयारियों में जुटे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

शी जिनपिंग 23 सितंबर को वाशिंगटन पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर वार्ता प्रस्तावित है। दोनों नेताओं की बैठक में अमेरिका-चीन संबंधों के साथ-साथ कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026