Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का ट्रांसफर, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें नामों की सूची

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से जिले की चार प्रमुख तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों के पटवारी हल्के बदल दिए गए हैं। इनमें लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारी भी शामिल हैं।

हर महीने 25 हजार लोगों की मौत! यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- अब इसे खत्म होना चाहिए

कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों में पटवारियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा और सकोला तहसील के पटवारी शामिल हैं।

चार तहसीलों में हुआ तबादला

जारी आदेश के मुताबिक मरवाही तहसील के 22 पटवारी, पेंड्रारोड के 18 पटवारी, जबकि पेंड्रा और सकोला तहसील के 10-10 पटवारियों का तबादला किया गया है। इस तरह कुल 60 पटवारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन की ओर से यह बदलाव राजस्व कार्यों को बेहतर बनाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव के उद्देश्य से किया गया है।

3 दिन के भीतर संभालना होगा नया प्रभार

आदेश में सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें 03 दिवस के भीतर अपनी नई तहसील में उपस्थित होकर नवीन पटवारी हलके का प्रभार ग्रहण करना होगा।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

अपने नाम की SIM किसी और को बेची या किराये पर दी तो होगी जेल! 50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

60 पटवारियों के तबादले की पूरी सूची

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में तबादला किए गए सभी 60 पटवारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। पूरी सूची नीचे देखें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026