भगवान के दरबार में चोरी! परमेश्वरी धाम मंदिर की दानपेटी तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े चोर

महासमुंद : जिले के पिथौरा स्थित प्रसिद्ध परमेश्वरी धाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए दानपेटी और भगवान के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर प्रबंधन और पुजारी के अनुसार, सोना-चांदी के आभूषणों और नगदी सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है।
स्कूल में खूनी वारदात: साथी छात्र ने चाकू मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने मंदिर में विराजमान भगवान के सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए।
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी मेघालय पुलिस, DGP का बड़ा बयान
सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी को मिलाकर करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।





