CG Flight Update: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी फ्लाइट हुई बंद, जानें क्या है वजह

CG Flight Update: बिलासपुर से देश के प्रमुख महानगरों तक सीधी हवाई कनेक्टिविटी को एक और झटका लगा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अंबिकापुर के बाद अब बिलासपुर-कोलकाता सीधी विमान सेवा भी बंद कर दी गई है। एलायंस एयर की ओर से संचालित इस उड़ान को कम यात्री संख्या का हवाला देते हुए बंद किया गया है।
बिलासपुर की एयर कनेक्टिविटी पर उठे सवाल
बिलासपुर से संचालित विमान सेवाओं में पहले भी कई बदलाव किए जा चुके हैं। कभी उड़ानों के समय में परिवर्तन हुआ तो कभी रूट में बदलाव किया गया। अब कोलकाता की सीधी उड़ान बंद होने से बिलासा एयरपोर्ट से महानगरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इस मामले को लेकर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने भी विरोध जताया है। समिति का कहना है कि बिलासपुर की विमान सेवाओं को लगातार प्रभावित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पहले अंबिकापुर से जोड़ा गया था रूट
समिति के मुताबिक, पहले बिलासपुर की सीधी उड़ान को बदलकर अंबिकापुर से जोड़ दिया गया था। इससे यात्रियों के सफर का समय बढ़ गया और किराया भी करीब दोगुना हो गया। अब कम यात्री संख्या का हवाला देकर बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान को ही बंद कर दिया गया है।
AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर हमले की हो गई थी तैयारी
उड़ान तत्काल बहाल करने की मांग
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने कोलकाता की सीधी विमान सेवा को तत्काल बहाल करने की मांग की है। समिति का कहना है कि बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के प्रमुख महानगरों से बेहतर हवाई कनेक्टिविटी की जरूरत है।
समिति ने यह भी कहा है कि इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान बिलासपुर की हवाई सेवाओं को मजबूत करने और बंद की गई सीधी उड़ानों को दोबारा शुरू कराने की मांग रखी जाएगी।





