Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: खाद संकट को लेकर किसानों का हल्लाबोल, प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

खैरागढ़ : खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में खाद संकट गहराने लगा है। यूरिया और डीएपी खाद की कमी से परेशान किसानों का आक्रोश ग्राम पैलीमेटा में देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण केंद्रों में लगातार कमी बनी हुई है, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और समय पर कृषि कार्य पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भगवान के दरबार में चोरी! परमेश्वरी धाम मंदिर की दानपेटी तोड़कर नगदी और जेवरात ले उड़े चोर

किसानों का यह प्रदर्शन जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा, जिला महामंत्री लाल रोहित सिंह पुलस्त्य और जनपद सदस्य प्रेमलाल साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने खाद की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। आंदोलन को समर्थन देने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन से तत्काल खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर मिलना चाहिए, ताकि उनकी फसल और उत्पादन प्रभावित न हो।

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी मेघालय पुलिस, DGP का बड़ा बयान

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होगी, जिसका असर सीधे उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। पैलीमेटा में हुआ यह प्रदर्शन क्षेत्र में खाद संकट को लेकर बढ़ती किसानों की चिंता और प्रशासन से उनकी नाराजगी का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026