जांजगीर-चांपा: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में 14 जून को होगा 11वां इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट ट्रायल्स 2026 का भव्य आयोजन

जांजगीर-चांपा जिले के Brilliant Public School Banari में 14 जून 2026, रविवार को भव्य 11वां इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट ट्रायल्स 2026 आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन SDPF India एवं SDPAC Chhattisgarh के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
ट्रायल्स सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होंगे, जबकि ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्रिकेट, सॉफ्टबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्केटिंग, खो-खो, टारगेट बॉल एवं डॉजबॉल जैसे विभिन्न खेल शामिल रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज में परीक्षा के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
आयोजकों के अनुसार इस ट्रायल्स का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है। चयनित खिलाड़ियों को आगे आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में रेत खदानों पर बड़ा फैसला, अब निगम और कंपनियों को भी मिलेगा संचालन का अधिकार
रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
📍 स्थान: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
📞 संपर्क: 7024905432, 6265460159, 6267683131
⚡ आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।





