Entertainment

रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर ने हाल ही में प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक तकनीक को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से करते हुए कहा कि भारत में 5,000 साल पहले ही उड़ने वाली कारें मौजूद थीं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में भारतीय महाकाव्य की भव्यता को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। रणबीर कपूर ने यह बात ‘स्टार टॉक्स’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कही। इस बातचीत में उनके साथ फिल्म के सह-कलाकार यश, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह के अलावा निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद थे।

सबका साथ-सबका विकास’ सिर्फ नारा, कांग्रेस पार्षद होने की मिल रही सजा: गीता गभेल कोरबा नगर निगम पर भेदभाव का आरोप: विकास नगर वार्ड में दो साल से ठप हैं कार्य, आंदोलन की चेतावनी

पुष्पक विमान को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?

इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने रामायण में वर्णित अस्त्र-शस्त्र और दूसरी अद्भुत चीजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाकाव्य में दिखाई गई कई चीजें आधुनिक तकनीक को भी चुनौती देने वाली हैं। इस पर निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म में इन पौराणिक चीजों को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के अनुभव साझा किए।

वहीं, रणबीर कपूर ने टेस्ला के CEO एलन मस्क की फ्लाइंग कार का उदाहरण देते हुए पुष्पक विमान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एलन मस्क ने हाल ही में एक उड़ने वाली कार बनाई है। मुझे लगता है कि भारत ने ऐसा 5,000 साल पहले ही कर लिया था।”

क्या है एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर?

टेस्ला की अगली पीढ़ी की रोडस्टर लंबे समय से चर्चा में है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की घोषणा करीब एक दशक पहले की गई थी। 15 अक्टूबर को टेक्सास स्थित स्पेसएक्स की रॉकेट डेवलपमेंट और टेस्टिंग फैसिलिटी में इसके प्रदर्शन के दौरान कई अनोखे स्टंट दिखाए गए।

प्रदर्शन में कार को एक बड़े घुमावदार रैंप पर उल्टा चलते हुए दिखाया गया। इसके बाद यह हवा में उछली, कुछ सेकंड तक हवा में रही और फिर सुरक्षित रूप से नीचे उतर गई। हालांकि, यह कार अभी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

रामायण में क्या है पुष्पक विमान का महत्व?

हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पुष्पक विमान का निर्माण देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा जी के लिए किया था। बाद में इसका संबंध रावण और भगवान राम की कथा से जुड़ता है। रामायण में पुष्पक विमान को एक अद्भुत दिव्य विमान के रूप में वर्णित किया गया है।

भीषण विमान हादसा: सड़क पर गिरते ही आग का गोला बना प्राइवेट जेट, पायलट समेत 9 लोगों की मौत

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026