Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज में परीक्षा के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

केशकाल : शनिवार सुबह कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान अचानक प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी। घटना से पूरे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परीक्षार्थी व स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे परीक्षा हॉल में छात्र परीक्षा दे रहे थे। तभी प्राचार्य कक्ष में बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ।

छत्तीसगढ़ में रेत खदानों पर बड़ा फैसला, अब निगम और कंपनियों को भी मिलेगा संचालन का अधिकार

इसके बाद कॉलेज के अन्य कमरों में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और धुआं व चिंगारियां निकलने लगीं। स्थिति देखते ही छात्र और स्टाफ सदस्यों में भगदड़ मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर की ओर भागे। घटना के समय प्राचार्य सोनवानी परिसर में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को फोन कर मदद मांगी। केशकाल पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। टीम की तेजी से कुछ ही देर में लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

CG Ration Card Update: छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी परेशानी, दो महीने बाद मिलेगा चावल

आग की चपेट में प्राचार्य कक्ष की कुर्सियां, टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्राचार्य सोनवानी ने बताया कि स्टाफ की सतर्कता और पुलिस-प्रशासन के त्वरित सहयोग से आग को और फैलने से रोका गया, वरना नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था। फिलहाल कॉलेज प्रशासन नुकसान का पूरा आकलन कर रहा है और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026