CG में खून से लथपथ मिला मवेशी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप; लोगों में इस बात का डर

मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां के पीपलामार गांव में ग्रामीणों के द्वारा खून में लथपथ एक मवेशी का शव देखा गया। मवेशी के शरीर में किसी बड़े अज्ञात जानवर के शिकार के निशान भी मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh : व्यापम की ओर से आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल पंजीकरण और अपडेट करना अनिवार्य
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर ने मवेशी को शिकार बनाया है। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मरवाही वन मंडल के पेंड्रा परिक्षेत्र स्थित पीपलामार गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के ही रहने वाले चन्द्रभान सिंह के बाड़ी में एक मवेशी का खून में लथपथ शव मिला।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर के द्वारा मवेशी को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों की मानें तो रात में जरूर ग्रामीणों के द्वारा कुत्तो के तेज-तेज भौंकने की आवाज सुनाई दे रही थी। सुबह इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है। साथ ही घटना स्थल के आसपास से कुछ ऐसे निशान भी वन विभाग को मिले हैं। जिसमें किसी जानवर के पंजों के नाखून के निशान भी मिले। फिलहाल, वन विभाग सभी निशानों के सैंपल लेकर जंगली जानवर की पहचान करने की बात कह रहा है