शास.उच्च. माध्यमिक विद्यालय बंदोरा में हुआ कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिलों का वितरण*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती जिले की मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत शासकीय लाल बहादुर शास्त्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, बंदोरा मे सोमवार ,13 जुलाई को कक्षा 9वीं की छात्राओं को राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच नवधा राम वर्मा (उर्फ़ लालू गवेल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजेश गवेल, वरिष्ठ नागरिक प्रेमलाल वर्मा, संस्था के प्राचार्य रूपलाल भारद्वाज, व्याख्याता गिरिजाशंकर साहू, रेवती रमण साहू, सुरेन्द्र कुमार ओग्रे, अशोक कुमार धीरहे, पुष्पेन्द्र कुमार सिदार, नीरज कुमार निर्मलकर, केवरा सिंह सिदार, सहायक शिक्षक बृजेश शर्मा , श्रीमती बेलकुमारी साहू, व्यावसायिक प्रशिक्षक पंकज शर्मा, कु. सुभद्रा सहित संस्था के समस्त कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच नवधा राम वर्मा ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा वितरित साइकिलों का उचित रखरखाव करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और शासन की यह योजना छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल पाकर छात्राएं इस दौरान उत्साहित नजर आईं।






