
Suvendu Adhikari PA Murder News: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी नेता और विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या हुई है. इस हमले में उनकी मौत हो गई. वहीं उनके सुरक्षा कर्मी PS को भी गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुवेंदु अधिकारी भी मध्यमग्राम के अस्पताल पहुंचे हैं. सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को चुनाव हराया था. बंगाल के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भी उनका नाम सबसे आगे चल रहा है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश-बिजली का दौर जारी, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी!
हमलावरों ने की दो राउंड फायरिंग
जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त सुवेंदु के PS चंद्रनाथ रथ गाड़ी में सवार थे. यह हमला मध्यमग्राम इलाके में हुई. हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी. हमले के वक्त सुवेंदु अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थे. हमले के पास चंद्रनाथ को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
बाइक सवार हमलावर कर रहे थे पीछा
सुवेंदु के पीएम चंद्रनाथ मध्यमग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे. इस दौरान उनकी गाड़ी का बाइक सवार पीछा कर रहे थे. जब गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई. उन्हें सुवेंदु का राइट हैंड माना जाता था. चंद्रनाथ के सिर और गर्दन में गोली लगी थी.
*सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम लहंगा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन
सुवेंदु के PS को भी लगी गोली, चल रहा इलाज
इस हमले के दौरान सुवेंदु के स्टाफ के एक अन्य साथी बुद्धदेव भी मौजूद थे. हमले में उन्हें भी गोली लगी है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. बुद्धदेव सुवेंदु के सुरक्षा अधिकारी यानी पीएस थे.






