कांग्रेस संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस ,पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बिलासपुर : कांग्रेस कमेटी ने अशोक अग्रवाल को पार्टी विरोधी काम करने के मामले में नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। तखतपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत की है। जिसके बाद
प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की ओर से नोटिस जारी किया गया है। अशोक अग्रवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री है।

तखतपुर से सीट से भाजपा से धर्मजीत सिंह चुनाव लड़ रहे और उनका चुनाव संचालन, उनके पक्ष में काम करने का आरोप अशोक अग्रवाल पर लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह ने बैज को की गई शिकायत में कहा है कि संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल ने लगातार पांच वर्ष कांग्रेस में रहकर जोगी कांग्रेस में रहते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के साथ दौरा किया। वे बिलासपुर के प्रत्याशी के विरुद्ध भी काम कर रहे हैं। अग्रवाल द्वारा खुलेआम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन और अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

पार्टी से जारी नोटिस में कहा गया है की तखतपुर के चुनाव में आप पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं, ऐसा संज्ञान में आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे गंभीरता से लिया है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब, स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेषित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button