छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रायपुर में करेंगे व्यापक जनसंपर्क

रायपुर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा सड्डू, बैरन बाजार और शांति नगर में जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जून को सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सदर बाजार-बुढ़ातालाब क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।
Mamata Banerjee FIR News: TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला
रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2 दिवसीय के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आया हूं। पीएम के 12 साल नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में काम किया गया है। छत्तीसगढ़ की जनता के सामने यही सब पेश करना है। डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद खत्म किया इसलिए देश के प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद करता हूं।
US-Iran War Updates: अमेरिका-ईरान तनाव में बड़ा मोड़… ट्रंप ने नए सैन्य हमलों की योजना पर लगाई रोक
ऑपरेशन लोटस नाकाम हो रहा है वाले कीर्ति आजाद के बयान पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का कोई ऑपरेशन नहीं चलता। जो जैसा करनी करता है उसका फल वैसा ही भोगता है। जो कट मनी चला जो लूट मनी चला उसका यह फल है। हमारा इसमें कोई लेना-देना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, इसमें हमारी कोई जानकारी नहीं इसलिए मैं इसमें कुछ नहीं बोलना चाहूंगा।





