
Indian shooter Jaspal Rana Passes Away: भारतीय खेल के गलियारों से हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है. देश के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बताया जा रहा है जर्मनी के म्युनिख शहर में आयोजित किए गए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से जब वह भारतीय दल के साथ लौट रहे थे. उसी दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद शुक्रवार यानी कि आज (12 जून 2026) उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां लंबी चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली.
Goal keeper Arsh: छत्तीसगढ़ के अर्श ने फुटबॉल में दिखाया कमाल, भारतीय टीम में बनाई मजबूत जगह
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक सूत्र ने का कहना है, ‘जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अस्पताल गए जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया.’ एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का करियर उपलब्धियों से भरा रहा. उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते थे.
वह पिछले साल फरवरी माह से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच थे. उसके प्रशिक्षित किए गए खिलाड़ियों में केवल भाकर का ही नाम शामिल नहीं है. उन्होंने सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव सहित कई अन्य शीर्ष निशानेबाजों के भी करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है.





