Chhattisgarhछत्तीसगढ

तीजनबाई के निधन की अफवाह से हड़कंप… परिवार ने कहा- पंडवानी सम्राज्ञी पूरी तरह हैं स्वस्थ

रायपुर : पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते यह भ्रामक खबर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और ग्रुप्स में वायरल हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक और चिंता का माहौल बन गया।

Home Loan @ 7.45%

Stranger Party Preparations in Raipur : ‘न्यूड पार्टी’ विवाद के बाद अब ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा

शाम होते-होते सोशल मीडिया के कई समूहों में तीजनबाई की तस्वीरों के साथ ‘श्रद्धांजलि’ संदेश साझा किए जाने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन पोस्ट्स को आगे बढ़ाया। इस वजह से उनके गृहग्राम सहित देश-विदेश में मौजूद प्रशंसकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग लगातार एक-दूसरे से संपर्क कर खबर की सच्चाई जानने का प्रयास करते रहे।

CG News – सांसद भोजराम नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज

स्थिति स्पष्ट करने के लिए तीजनबाई के परिजनों और सहयोगियों ने सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि तीजनबाई स्वस्थ हैं और अपने निवास पर सुरक्षित हैं। उनकी नातिन ने भी सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से इस खबर को अफवाह बताया। परिजनों ने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक जानकारी साझा न करें, जिससे अनावश्यक भ्रम और चिंता फैलती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026