Chhattisgarhछत्तीसगढ

स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश: बिना बुलाए पार्टी कार्यालय न पहुंचें, बूथ पर करें काम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद स्मृति ईरानी अपने पहले दौरे पर संगठन को लेकर सख्त नजर आईं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि भाजपा कार्यालय में केवल उन्हीं लोगों की मौजूदगी हो, जिन्हें बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना बुलाए और बिना किसी जरूरी काम के कार्यकर्ता कार्यालय न पहुंचें।

Mann Ki Baat: त्योहारी सीजन में PM मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर, बोले- दुनिया के बाजारों तक पहुंच रहे भारतीय उत्पाद

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस

स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें करेंगी। इन बैठकों में प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी करने पर विशेष जोर रहने की संभावना है।

दिनभर होंगी संगठनात्मक बैठकें

‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत; आज होंगी कई अहम बैठकें

इसके बाद शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। दिन के अंत में शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

स्मृति ईरानी के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026