Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

दिनदहाड़े 50 लाख की ठगी: गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारकर ड्राइवर फरार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपये लेकर उसका ही ड्राइवर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे धर दबोचा है और पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह निवासी कंस्ट्रक्शन कारोबारी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को 50 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। अकाउंटेंट कार (CG 04 QG 663) में ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ रकम लेकर बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक बंद होने के कारण दोनों वापस लौट रहे थे।

Home Loan @ 7.45%

तीजनबाई के निधन की अफवाह से हड़कंप… परिवार ने कहा- पंडवानी सम्राज्ञी पूरी तरह हैं स्वस्थ

इसी दौरान गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने चालाकी से अकाउंटेंट को गुटखा लाने के बहाने गाड़ी से नीचे उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट नीचे उतरा, ड्राइवर कृष्णा साहू मौके का फायदा उठाकर 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस दौरान सब इतनी तेजी से हुआ कि अकाउंटेंट कुछ समझ ही नहीं पाया। घटना के बाद उसने तुरंत कारोबारी को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा साहू पिछले एक साल से कारोबारी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। इस दौरान उसने मालिक का भरोसा भी जीत लिया था, लेकिन उसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद वह अपने भाठागांव स्थित घर नहीं पहुंचा। आरोपी मूल रूप से धमतरी का रहने वाला है, जहां पुलिस ने पहले भी दबिश दी थी, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिला था।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

Stranger Party Preparations in Raipur : ‘न्यूड पार्टी’ विवाद के बाद अब ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा

कर्ज के दबाव में उठाया कदम!

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर कर्ज का बोझ होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इस एंगल समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने कारोबारी उमेश अग्रवाल से भी पैसों के लेन-देन और हिसाब-किताब को लेकर पूछताछ की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026