Stranger Party Preparations in Raipur : ‘न्यूड पार्टी’ विवाद के बाद अब ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा

Stranger Party Preparations in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी। मामले में बजरंग दल के विरोध के बाद जब नुक्कड़ कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम को आयोजित करने से मना कर दिया। नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन कैंसिल करने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार जोरों पर है। दूसरी ओर बजरंग दल ने इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल पर इसका कड़ा विरोध जताया है। आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इस तरह के आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर इसका विरोध करेंगे और इसके लिये स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा।
CG News – सांसद भोजराम नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज
वायरल हो रहा वीडियो
‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज – ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ लिखा है।






