Chhattisgarhछत्तीसगढ

संविधान के मूल्यों का सम्मान और शहीदों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस एवं 26/11 को मुंबई के ताज हॉटल में हुए आतंकी हमले की घटना को याद करते हुए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में विशेष प्रार्थना सभा का गरिमामय एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारतीय संविधान के महत्व, संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान तथा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं निर्दोष नागरिकों के बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी एवं उपप्राचार्या श्रीमती भीष्मिता साहू जी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम में ज्ञान, समानता, न्याय और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश प्रसारित हुआ।

विशेष प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम संस्था की शिक्षिका श्रीमती मनदीप कौर ने अपने सारगर्भित संबोधन में भारतीय संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि उनका योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने एक ऐसे भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान प्राप्त हो।

इसके पश्चात संस्था के शिक्षक श्री योगेश देवांगन ने भारतीय संविधान की संरचना, निर्माण प्रक्रिया एवं उसकी रूपरेखा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। यह हमें न केवल अधिकार प्रदान करता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध भी कराता है।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिक्षिका श्रीमती विनीता पांडे ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमले का मार्मिक उल्लेख किया। उन्होंने इस हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों, वीर जवानों एवं निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि देश की एकता, अखंडता और शांति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंत में संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता का आधार है। इसका सम्मान करना, इसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना तथा अपने अधिकारों के साथ.साथ कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से एक जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस विशेष प्रार्थना सभा ने विद्यार्थियों के मन में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र के शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम ने यह प्रेरणादायी संदेश दिया कि संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारना और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026