राज बने अग्रवाल सेवा संघ चांपा के सचिव
(श्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष व मनोज अग्रवाल, अंकित मोदी बनाए गए अग्रसेन जयंती प्रभारी)

चांपा अग्रवाल सेवा संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु मोदी ने आगामी 2026-28 के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है । जिसमें राज अग्रवाल को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है । साथ ही नई कार्यकारणी में उपाध्यक्ष – सुनील अग्रवाल, गोपाल मित्तल, शैलेश बाजोरिया, विशाल केडिया, कोषाध्यक्ष – श्याम अग्रवाल, अग्रसेन जयंती प्रभारी – मनोज अग्रवाल पिंटू, अंकित मोदी चिंटू, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नेहा डीडवानिया, अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष – अंशुमान जालान को शामिल किया गया है ।
छत्तीसगढ़ के सांसद-विधायकों पर कितने क्रिमिनल केस लंबित? हाईकोर्ट ने जारी की अपडेटेड रिपोर्ट
नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष विष्णु मोदी ने कहा कि आने वाले अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए क्विज प्रतियोगिता समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नियमित आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
*कीटनाशक विक्रय केन्द्रों पर कृषि विभाग की सख्ती, दो केन्द्रों पर 30 दिन का प्रतिबंध.*
सचिव राज अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उनमें झिझक भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और एकजुटता के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ।






