ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में झमाझम बारिश

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रदेश में प्रवेश की पुष्टि की है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। वहीं राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है।

छात्रों के लिए अहम खबर: CGBSE में दाखिले का आखिरी मौका 31 जुलाई, 75 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य

मानसून के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी तथा उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा, जिससे खेती-किसानी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। किसानों को लंबे समय से मानसून का इंतजार था और इसके आगमन से खरीफ फसलों की तैयारी को गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में विकास को रफ्तार: प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान मौसम विभाग की चेतावनियों और अपडेट पर नजर बनाए रखें। वहीं, बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है, बारिश के दौरान खुले स्थानों पर ना रहे न ही पेड़ को शरण लें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026